LORD VISHNU LAXMI

LORD VISHNU LAXMI

Tuesday, May 28, 2013

ये हैं 7 चमत्कारी और आसान उपाय, अब बैड लक को कहें बाय-बाय

हर इंसान अपने दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहता है लेकिन दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना इतना आसान नहीं होता क्योंकि जब समय बुरा होता है तो साया भी साथ छोड़ देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाए तो यह उपाय आपके दुर्भाग्य कौ सौभाग्य में बदल देंगे।1- नए कार्य, व्यवसाय, नौकरी, रोजगार आदि शुभ कार्यों के लिए जाते समय घर की कोई महिला एक मुठ्ठी काले उड़द उस व्यक्ति के ऊपर से उतार कर भूमि पर छोड़ दे तो हर कार्य में सफलता मिलती है।2- गरीब, असहाय, रोगी व किन्नरों की सहायता दान स्वरूप अवश्य करें। यदि संभव हो तो किन्नरों को दिए पैसे में से एक सिक्का वापस लेकर अपने कैश बॉक्स या लॉकर में रखें। इससे बहुत लाभ होगा।3- काली हल्दी की एक गांठ शुभ मुहूर्त में प्राप्त कर अपने घर में, व्यवसायी अपने कैश बॉक्स में तथा व्यापारी अपने गल्ले में रखें। इससे आपकी आमदनी दिनोंदिन बढ़ती जाएगी।4- रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में बहेड़े की जड़ या एक पत्ता तथा शंखपुष्पी की जड़ लाकर घर में रखें। चांदी की डिब्बी में रखें तो और भी शुभ रहेगा।5- बरगद(बड़) के पत्ते को गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें। यह ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नजर न पड़े तो बहुत ही आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी6- घर के मुख्य द्वार के ऊपर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा अथवा चित्र इस प्रकार लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर रहे। उस पर सुबह दूर्वा अवश्य अर्पित करें।7- धन संबंधी कार्य सोमवार एवं बुधवार को करें। इन दिनों में किया गया धन संबंधी कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। पैसा कहीं रुकता नहीं है और बढ़कर प्राप्त होता है।

Thursday, May 23, 2013

हनुमानचालीसा की इन 2 चौपाइयों का फौरन होता है असर, नहीं टिकती परेशानी

श्रीहनुमान भक्ति के लिए सबसे असरदार व लोकप्रिय स्तुति श्रीहनुमान चालीसा है। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी श्रीहनुमान चालीसा हर चौपाई सारे दु:ख व बाधाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने में बेहद अचूक मानी गई है। यही वजह है कि धर्म आस्था से ये चौपाइयां देव मंत्रों की तरह ही स्मरणीय व संकटनाशक हैं। 
वैसे तो श्रीहनुमान चालीसा की 40 चौपाइयां ही चमत्कारी मानी जाती हैं, पर इनमें से 2 खास चौपाइयां श्रीहनुमान भक्ति से कार्य विशेष में सफलता या किसी भी अनहोनी के वक्त हर भय, संशय, संकट और चिंताओं को फौरन कामयाब व खुशहाल बनाने की चाहत पूरी करती हैं।
श्रीहनुमान चालीसा की 36 व 37वीं चौपाइयां वैशाख माह के विष्णु भक्ति के काल में भी मंगलकारी होगी। क्योंकि श्रीहनुमान, रामदूत पुकारे जाते हैं  और श्रीराम भगवान विष्णु के ही अवतार माने गए हैं। यही नहीं, हर रोज काम पर जाते वक्त भी बोलें तो मन ही मन बोलें तो दिन अच्छा गुजरता है। तस्वीरों के साथ जानिए ये चौपाइयां -
 
संकट कटै-मिटे सब पीरा। जौ सुमिरै हनुमत बलबीरा। 
जै जै जै हनुमान गौसाईं। कृपा करहु गुरु देव की नाईं।। 
 
- यथासंभव वक्त निकाल इन चौपाइयों के स्मरण से पहले श्रीहनुमान की सिंदूर लगाकर पूजा के बाद नारियल व गुड़-चने का भोग लगाएं। धूप व दीप से आरती करें। 

पीपल के पेड़ के इतने फायदे जानकर आप भी मानेंगे इसे चमत्कारी

हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जिसके घर में पीपल का वृक्ष होता है उसके घर कभी दरिद्रता नहीं आती और सुख-शांति बनी रहती है। विज्ञान ने भी पीपल के वृक्ष के महत्व को माना है। यहां हम आपको बता रहे हैं पीपल के वृक्ष से जुड़े कुछ तंत्र उपाय, जिससे आपकी कई समस्याओं का निदान हो जाएगा।
शनि दोष से बचने के लिए
शनि दोष निवारण के लिए भी पीपल की पूजा करना श्रेष्ठ उपाय है। यदि रोज पीपल पर जल चढ़ाया जाए तो शनि दोष की शांति होती है। शनिवार की शाम  पीपल के नीचे दीपक लगाएं और पश्चिममुखी होकर शनिदेव की पूजा करें तो और भी लाभकारी होता है।
धन प्राप्ति के लिए
पीपल के पेड़ के नीचे शिव प्रतिमा स्थापित करके उस पर प्रतिदिन जल चढ़ाएं और पूजन-अर्चन करें। कम से कम 5 या 11 माला मंत्र का जप(ऊँ नम: शिवाय) करें। कुछ दिन नियमित साधना के बाद परिणाम आप स्वयं अनुभव करेंगे। प्रतिमा को धूप-दीप से शाम को भी पूजना चाहिए।
हनुमानजी की कृपा पाने के लिए
हनुमानजी की कृपा पाने के लिए भी पीपल के वृक्ष की पूजा करना शुभ होता है। पीपल के वृक्ष के नीचे नियमित रूप से बैठकर हनुमानजी का पूजन, स्तवन करने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और साधक की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Saturday, May 18, 2013

आपकी किस्मत चमका सकते हैं श्रीगणेश के ये रूप, जानिए खास बातें-------
धर्म शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के सातों दिन के अलग-अलग स्वामी हैं। उसके अनुसार बुधवार के स्वामी भगान श्रीगणेश हैं इसलिए अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। 
तंत्र शास्त्र में भगवान श्रीगणेश के कई रूपों की आराधना विशेष कार्य सिद्धियों के लिए की जाती है। श्रीगणेश के इन रूपों में किसी एक का भी बुधवार को विधि-विधान से पूजन कर घर में स्थापित किया जाए तो कुछ ही समय में आपकी किस्मत चमक सकती हैं। सफेद आंकड़े के गणेश- तंत्र क्रियाओं में सफेद आंकड़ा (एक प्रकार का पौधा) की जड़ से निर्मित श्रीगणेश का विशेष महत्व है। इसे श्वेतार्क गणपति भी कहते हैं। कई टोने-टोटकों में श्रीगणेश के इस स्वरूप का उपयोग किया जाता है। श्वेतार्क गणपति को घर में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करने पर घर में किसी ऊपरी बाधा का असर नहीं होता।मूंगा गणेश- मूंगा सिंदूरी रंग का एक रत्न होता है। इससे निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा को पूजा स्थान पर स्थापित करने व नित्य पूजा करने से शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है साथ ही इससे बने श्रीगणेश अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।पन्ने के गणेश- पन्ना भी हरे रंग का एक रत्न होता है। इससे निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा की पूजा स्थान पर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करने पर बुद्धि व यश प्राप्त होता है। विद्यार्थियों के लिए पन्ने के गणेशजी की पूजा करना श्रेष्ठ है चांदी के गणेश- जो लोग धन की इच्छा रखते हैं, उन्हें चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा की पूजा करना चाहिए। इन्हें पूजा घर में स्थापित कर दूर्वा चढ़ाने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और धन की आगमन भी तेजी से होने लगता है। इनकी पूजा करने से जीवन का सुख प्राप्त होता हैचंदन की लकड़ी के गणेश- चंदन की लकड़ी से निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा घर में कहीं भी स्थापित कर सकते हैं। इससे घर में किसी प्रकार की विपदा नहीं आती साथ ही परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहता है व पारिवारिक माहौल खुशहाल रहता है।पारद गणेश- धन-संपत्ति प्राप्ति के लिए पारद यानी पारे से निर्मित गणेश प्रतिमा की पूजा भी की जाती है। यदि किसी ने आपके घर पर या घर के किसी सदस्य पर तंत्र प्रयोग किया हो तो पारद गणेश की पूजा से उसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता।
 
 

Thursday, May 2, 2013


                 नौकरी मिल जाएगी और मालामाल हो जाएंगे करें ये छोटा सा उपाय----------

                  जिंदगी को सही ढंग से जीने के लिए सही रोजगार ही नहीं बल्कि पर्याप्त धन की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में जीवन को संपूर्णता के साथ जीने के लिए हर इंसान को एक अच्छा कमाई का जरिया व धन की जरुरत होती है। अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से संतुष्ट नहीं है। अच्छी नौकरी की तलाश तो हैं पर मिल नहीं रही या आर्थिक कमजोरी के कारण दुखी हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं। रामचरितमानस नामक ग्रंथ की दो ऐसी चौपाईयां जिन्हें बोलने से नौकरी व धन प्राप्त होता है।विशेष- अगर जल्द ही इस चौपाई से मिलने वाले सुपरिणाम को जानना हो तो मनोकामना पूरी होने तक राम दरबार की पूजा करें और फिर धूप दीप व प्रसाद के साथ भगवान का आर्शीवाद लें और 108 बार चौपाई का जप करें |

विशेष- अगर जल्द ही इस चौपाई से मिलने वाले सुपरिणाम को जानना हो तो मनोकामना पूरी होने तक राम दरबार की पूजा करें और फिर धूप दीप व प्रसाद के साथ भगवान का आर्शीवाद लें और 108 बार चौपाई का जप करें ।                 नौकरी पाने के लिए -

बिस्व भरण पोषन कर जोई। ताकर नाम भरत जस होई।।

                       धन-दौलत, सम्पत्ति पाने के लिए -

जे सकाम नर सुनहि जे गावहि।सुख संपत्ति नाना विधि पावहि।।

Wednesday, April 24, 2013

घर पर अचानक आए मुसीबत तो हनुमानजी के सामने इस मंत्र से लगा दें दीपक

श्रीहनुमान रुद्र के ग्यारहवें अवतार माने गए हैं। रुद्र यानी दु:खों का नाश करने वाले देवता। शिव का यह रूप कल्याणकारी माना गया है। शास्त्र भी कहते हैं कि शिव ही परब्रह्म है, जो अलग-अलग रूपों में जगत की रचना, पालन और संहार शक्तियों का नियंत्रण करते हैं । 
 शिव के प्रति इस भाव व आस्था से ही श्रीहनुमान की पूजा भी दोष, कष्ट, बाधाओं व घर-परिवार पर अचानक आए संकट को टालने वाली मानी गई है। 
 ऐसी ही मंगल की कामना से चैत्र शुक्ल पूर्णिमा यानी हनुमान जयंती के अलावा परिवार, काम या कारोबार पर अचानक आए संकट को टालने के लिए हनुमान पूजा के लिए यहां बताया जा रहा अचूक उपाय अपनाए एक ऐसा, जो न केवल आसान है, बल्कि संकटमोचक भी है। यह उपाय है - तेल का दीप लगाकर मंत्र विशेष का ध्यान
श्रीहनुमानजी की पूजा सिंदूर, अक्षत, फूल अर्पित करें और धूप व दीप से पूजा करें। 
 
- पूजा में सरसों या तिल के तेल का दीप लगाएं। दीपक लगाते वक्त यह दीप मंत्र बोलें - 
 
साज्यं च वर्तिसं युक्त वह्निना योजितं मया। 
 
दीपं गृहन्तु देवेशास्त्रैलौक्यतिमिरापहम्।। 
 
- दीप लगाने के बाद इस हनुमान मंत्र का यथाशक्ति जप करने के बाद इस दीप से आरती करें - 
 
ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् 
 
- आरती के बाद मंत्र जप, पूजा या आरती में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे और अनिष्ट शांति की कामना करें।
 

Tuesday, April 23, 2013

वर्तमान समय में विवाह आसानी से नहीं हो पाता। कभी लड़की अच्छी नहीं मिलती तो कभी लड़का ठीक नहीं लगता। आपका विवाह कब होगा? इस प्रश्न का उत्तर आप श्रीहनुमान ज्योतिष यंत्र से जान सकते हैं। इस यंत्र के उपयोग की विधि जानने के लिए इस आर्टिकल के पहले फोटो पर क्लिक करें।
1- दक्षिण दिशा में विवाह का योग है लेकिन अभी देरी है।
2- शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।
3- विवाह में बाधाएं आएंगी।
4- शिव-गौरी का पूजन करें तथा मंगलस्त्रोत का पाठ करें।
5- दो वर्ष के बाद विवाह का योग है।
6- अभी विवाह में अड़चने हैं।
7- शीघ्र ही विवाह होगा।
कभी-कभी रोग इंसान को इतना परेशान कर देते हैं कि वह अपने आप को असहाय समझने लगता है। यदि आप भी किसी रोग से पीडि़त हैं और यह जानना चाहते हैं कि इस रोग से आपको कब मुक्ति मिलेगी तो श्रीहनुमान ज्योतिष यंत्र से आप इस प्रश्न का उत्तर पा सकते हैं। यंत्र के उपयोग की विधि जानने के लिए इस आर्टिकल के पहले फोटो पर क्लिक करें
1- रोग का उपाय करें, लाभ मिलेगा।
2- भक्ति में ही शक्ति है, इष्टदेव की भक्ति एवं उपासना करें। रोग से मुक्ति मिलेगी।
3- रोग गंभीर है, भारी परेशानी रहेगी।
4- अभी स्वस्थ होने में कम से कम छ: माह लगेंगे।
5- उपचार में परिवर्तन करें, शीघ्र लाभ मिलेगा।
6- दूसरे स्थान पर जाएं, जलवायु बदलने से लाभ मिलेगा।
7- प्रारब्ध का फल है। मुक्ति मिलना कठिन है।

Sunday, April 21, 2013

हर रोज यह लक्ष्मी मंत्र बोलने से दूर रहते हैं पैसे व नौकरी के संकट

हिन्दू धर्म में महालक्ष्मी सुख और ऐश्वर्य की देवी मानी गई है। इनकी उपासना और प्रसन्नता से धन ही नहीं धन पाने के कई रास्ते खुल जाते हैं। घर-परिवार रोगमुक्त, समृद्ध और खुशहाल हो जाता है। 
धन और काम की कमी दूर करने के लिए ही यहां बताया जा रहा है एकादशी, पूर्णिमा के अलावा हर रोज भी किए जाने वाला महालक्ष्मी मंत्र और पूजा का सरल उपाय, जिससे जीवन में धन और रोजगार का अभाव कभी नहीं सताएगा
- हर सुबह, खासतौर एकादशी, पूर्णिमा व शुक्रवार की शाम को भी स्नान कर घर या देवी मंदिर में महालक्ष्मी की पूजा करें। 
- पूजा में माता लक्ष्मी को लाल सामग्रियों का विशेष तौर पर चढ़ाएं, जिनमें लाल गंध, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल प्रमुख है। खीर या मौसमी फलों में अनार का भोग लगाएं। 
- पूजा के बाद महालक्ष्मी का नीचे लिखे मंत्र से आवाहन व जप आर्थिक संकटों से रक्षा की कामना के साथ करें -
 विष्णुप्रिये नमोस्तुभ्यं नमोस्तुभ्यं जगद्वते
आर्तहंत्री नमोस्तुभ्यं समृद्धं कुरु में सदा। 
नमो नमोस्तु महामाये श्रीपीठे सुर पूजिते
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी: नमोस्तुते।
- आवाहन मंत्र के बाद इस मंत्र का यथाशक्ति एकाग्रता से जप करें - 
 
ऊँ श्रीं श्रियै नम: 
 
- पूजा के बाद माता की घी के दीप से आरती करें। पूजा, मंत्र जप और आरती में हुई गलती के लिये क्षमा मांगे। प्रसाद जरूर ग्रहण करें। 

Saturday, April 13, 2013

दुर्गासप्तशती के किस जादुई मंत्र से होता है कौन सा काम?

ज़िंदगी में वक्त गुजरने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती है, इस बात को गंभीरता से समझ कर्तव्यों को पूरा करना आसान बनाया जा सकता है। ऐसा करना पक्के इरादों व आत्मनिर्भरता की भावना से ही संभव है। शास्त्रों की सीखों पर भी व्यावहारिक नजरिए से गौर करें तो हर इंसान पर यह बात लागू होती है कि उम्र के एक पड़ाव पर परिवार हो या कार्यक्षेत्र हर जगह पैर जमाकर ही सुखी व सफल जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है। वहीं, धार्मिक परंपराओं में ऐसी मानसिक शक्ति बटोरने के लिए खासतौर पर दुर्गासप्तशती के मंगलकारी मंत्रों को बोलना बड़ा ही अचूक उपाय बताया गया है। ये मंत्र सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य बरसाने वाले भी माने गए हैं।अगर आप भी पैसों की जरूरत को पूरी करना चाहते हैं, घर-परिवार में खुशहाली चाहते हैं या फिर कार्यक्षेत्र में तरक्की चाहते हैं तो अगली तस्वीरों पर क्लिक कर जानिए दुर्गासप्तशती के ऐसे ही 5 चमत्कारी मंत्र व देवी पूजा का आसान तरीका -सुबह-शाम स्नान के बाद लाल वस्त्र पर विराजित देवी लक्ष्मी या दुर्गा की तस्वीर पर कुंकुम, अक्षत, लाल फूल अर्पित करें। माता को गाय के घी से बने पकवानों का भोग लगाएं। धूप व दीप जलाकर अगली तस्वीरों के साथ बताए जा रहे मंत्रों का स्मरण करें हाथ में लाल फूल व अक्षत लेकर करें। मंत्र जप कम से कम 108 बार करना भी बहुत शुभ होता है। जानिए किस विशेष इच्छा के लिए कौन सा मंत्र चमत्कारी सिद्ध होगा -भाग्य बाधा दूर करने व सौभाग्य की कामना से इस मंत्र का स्मरण करें-
देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि में परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।।
अभाव, दरिद्रता या दुःख दूर करने के लिए नीचे लिखा मंत्र बोलें -
 दुर्गे स्मृता हरसि भीतिशेषजन्तोः स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयःखभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्दचित्ता।
हर सुख व खुशहाली पाने के लिए इस मंत्र का स्मरण करें-
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

Friday, April 12, 2013

 नवरात्रि शुरू, जानिए वो उपाय जो पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा

अचानक धन लाभ के लिए टोटका
- नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन सभी कार्यों से निवृत्त होकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के 9 दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहने चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुंकुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें। उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होगा।
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
- नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा-अर्चना करने के पश्चात नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के पश्चात भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-मंत्र
ऊँ शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।