LORD VISHNU LAXMI

LORD VISHNU LAXMI

Wednesday, July 30, 2014

फेंगशुई में क्यों माना गया है बैंबू को लकी पौधा, ये हैं इसकी बड़ी खासियत

 बांस एक बहुत उपयोगी हैं। इसका प्रयोग मकान, मकान की छतों, झोपडिय़ों व दीवारों के निर्माण में होता है। इससे चटाइयां और टोकरियां भी बनाई जाती हैं। जापान में इसको भीतर से साफ कर पानी की पाइप के रूप में भी प्रयोग करते हैं। विश्व के कई देशों में इसका सब्जी के रूप में भी प्रयोग होता है। इसकी शाखाएं दवाइयां बनाने के काम भी आती हैं। बांस के पौधे में एक साथ कई बांस समुह में उगते हैं। खैर बांस के इन गुणों से तो हम सभी परिचित हैं, लेकिन आजकल एक स्पेशल बैंबू प्लांट भी बाजार में उपलब्ध है। जिसे लकी बैंबू कहा जाता है। फेंगशुई में इसे पॉजीटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है।
 बैंबू प्लांट की विशेषता- बैंबू को फेंगशुई में लकी माना गया है। दरअसल, बांस का पौधा शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह परम ज्ञान का प्रतीक है। बांस का पौधा खोखला होता है। इसीलिए इसके माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में होता है। यदि किसी के बगीचे में बांस का पौधा बहुत अच्छे से फल-फूल रहा हो वह बहुत लकी होता है।बैंबू को घर व ऑफिस में लगाया जाता है। इस पौधे को सूरज की सीधी रोशनी की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे ज्यादा रखरखाव और देखभाल की भी जरूरत नहीं होती। पूरे साल में यह पौधा तीन-चार इंच ही बढ़ता है। यह पौधा नॉन टॉक्सिक है और बच्चों व पालतू जानवरों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। फेंगशुई मान्यता है कि ड्रेसीना सेडेंरियाना नामक यह पौधा घर में लगाने से बेड लक दूर होता है। वास्तु के अनुसार यह पौधा धातु, अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश, वायु और जंगल के तत्वों में संतुलन पैदा करता है।क्यों लगाया जाता है बैंबू- फेंगशुई लकी बैंबू उस स्थान की एनर्जी में संतुलन पैदा करता है। यह पौधा उस जगह रहने और काम करने वाले लोगों को तनाव से दूर रखता है।इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। फेंगशुई पद्धति के अनुसार यह पौधा घर में रहने वालों के लिए मूड बूस्टर का काम भी करता है, क्योंकि इसकी सकारात्मक ऊर्जा वातावरण को जीवंत बनाए रखती है।इसके तनों को बंडल में बांधने के लिए रेड रिबन का उपयोग किया जाता है, जो अग्नि तत्व के सकारात्मक रूप का प्रतिनिधित्व करता है। बाजार में यह पौधा अलग-अलग आकार में मौजूद है। बैंबू के प्लांट की कीमत उसकी उम्र के हिसाब से होती है। यह पौधा जितना पुराना होता है। उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होती है।जरूरत के अनुसार लगाएं बैंबू-बैंबू का सही प्रभाव प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यकता अनुसार बैंबू स्टिक  लगाना चाहिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का लक चाहते हैं।दो बैंबू लगाने से लव लक बढ़ता है। वहीं तीन बैंबू स्टिक बुद्धि और खुशी में बढ़ोतरी करता है। आठ नंबर फेंगशुई में बहुत लकी माना जाता है। इसीलिए आठ स्टिक वाले बैंबू को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नौ स्टिक वाले पौधे को गुड लक बढ़ाने वाला माना जाता है। दस स्टिक वाले पौधे को संपूर्णता और परफेक्शन का प्रतीक माना जाता है।
कहां रखें- घर या ऑफिस के पूर्वी भाग में ऑफिस डेस्क के पूर्वी हिस्से पर बैंबू प्लांट रखना शुभ माना जाता है। यदि आप धन में बढ़ोतरी चाहते हैं तो घर के वैल्थ एरिया यानी दक्षिण-पूर्वी कोने में बैंबू प्लांट लगाएं।

 


 

No comments:

Post a Comment